फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधे घंटे विवाद... पांच सेकंड में कत्ल, पांच वार कर पत्नी को मार डाला; इस बात को लेकर हुआ था पति का विवाद

Thu, 06 Nov 2025 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में पांच सेकंड में कुल्हाड़ी से पांच वार कर अधेड़ ने पत्नी को मार डाला। हत्या के बाद पिता कुल्हाड़ी फेंककर भाग निकला। चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के खखरेरू में पड़ोसी के घर खाना खाने के विवाद में पत्नी की बुधवार दोपहर पति ने पांच सेकंड में कुल्हाड़ी से पांच प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद पति भाग निकला। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


मौके पर एएसपी, सीओ व फॉरेंसिक टीम जांच को पहुंची है। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी है। खखरेरू थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर थोन मजरे सड़वापर गांव निवासी रामचरण पाल कृषि और मजदूरी करता है। 

बेटी अनीता ने बताया कि मां लल्ली (55) और पिता के बीच दो दिन से घरेलू विवाद चल रहा था। पिता नशा करता है और सनकी भी है। पिता दो दिन से घर में खाना नहीं खा रहे थे। घर से गांव के बाहर 200 मीटर दूर कोठरी बनी है। 
विज्ञापन

 

यहां परिवार बकरी पालन करता है। वह दोपहर करीब एक बजे मां और छोटी बहन कौशल्या के साथ पशुबाड़ा आई थी। पिता के लिए मां खाना भी साथ लाई थी। मां ने पिता से खाने के लिए पूछा। पिता के इन्कार करने पर विवाद होने लगा। 
 

मां को पता लगा कि पिता पड़ोसी के घर से खाना खा चुका है। इस पर दोनों एक-दूसरे से झगड़ने लगे। वह कुछ दूरी पर पेड़ से बहन के साथ बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रही थी। करीब आधे घंटे तक विवाद चलता रहा। इसी बीच पिता ने कुल्हाड़ी से मां पर कई ताबड़तोड़ वार किए। वह शोर मचाकर पिता की ओर दौड़ी।
 
विज्ञापन

पिता कुल्हाड़ी फेंककर भाग निकला। चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे। मौके पर ही मां की मौत हो चुकी थी। सीओ प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बेटी अनीता की तहरीर पर रामचरण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में थाने की तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें