फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से फोन पर बात करते समय बोला सामने मौत खड़ी है फिर रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के रामादेवी में रेलवे ट्रैक के पास गुरुवार देर रात अधेड़ का शव मिला। उसके हाथ, पैर और सिर पर चोट देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इंस्पेक्टर चकेरी का कहना है कि अब तक की जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चकेरी के सनिगवां निवासी दिनेश शुक्ला (49) एचएएल में संविदा पर नौकरी करते थे। कई महीने पहले उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। पत्नी राधा के साथ बेटा राजा और बेटी छाया उन पर आश्रित थी। बेटी एमकॉम और बेटा बीएसी की पढ़ाई कर रहा है। नौकरी छूटने की वजह से बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था।

इस वजह से दिनेश परेशान रहते थे। बेटे राजा ने बताया कि पिता रोज रात करीब 9 बजे रामादेवी स्थित एक दुकान पर शराब पीने जाते थे। गुरुवार रात मां राधा को बताकर वह घर से निकल गए थे। करीब 9:30 बजे मां ने उन्हें कॉल किया तो वह काफी हड़बड़ाए हुए थे। मां से कहा कि सामने मौत खड़ी है। फोन पर आवाजें भी आ रही थीं।
विज्ञापन


राजा ने बताया कि  आधे मिनट की बातचीत के बाद फोन कट गया। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो रेलवे ट्रैक से करीब दस मीटर दूर दिनेश का शव मिला। राजा ने बताया कि पिता का फोन गायब है। आशंका है कि उनकी हत्या करके शव को रेलवे लाइन के पास फेंककर हत्यारों ने फोन गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें