फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में छाप रहे थे नकली करेंसी, 67 हजार के नकली नोट हुए बरामद

Mon, 18 Mar 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर शहर के वर्मा चौराहे पर मोबाइल शॉप में नकली नोट छापने के मामले का रविवार सुबह पुलिस और स्वॉट टीम ने पर्दाफाश किया। नकली नोट लेकर जा रहे दुकानदार के पास से 100 के 67 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने दुकान से बड़ी संख्या में आधे बने नोट, स्कैनर, प्रिंटर, इंक, पेपर, कटर, तीन असली नोटों का सांचा (ब्लॉक) व अन्य उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है। एसपी कैलाश सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि एक सूचना पर रविवार की सुबह साढ़े दस बजे कोतवाल सत्येंद्र सिंह और स्वॉट निरीक्षक अमित पांडेय टीम के साथ आईटीआई रोड पर जीजीआईसी (राजकीय बालिका इंटर कालेज) के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

 
विज्ञापन

पुलिस का दावा चाय-पान की दुकानों में चलाए गए कुछ नोट

टीम ने बिना नंबर की एक स्कूटी को रोका और तलाशी ली तो डिकी से नकली करेंसी बरामद हुई। स्कूटी सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया मसायक गांव के कुम्हारन का पुरवा निवासी कल्लू प्रजापति का बेटा मनोज कुमार चला रहा था।

मनोज की दुकान वर्मा चौराहा में राज मोबाइल के नाम से है। पुलिस ने दुकान में छापा मार चार सीरीजों में 100-100 रुपये के आधे बने नोट बरामद किए। नोटों की 44 ए-फोर साइज के सफेद कागज पर छपाई हुई थी। पेपर शीट काटी जानी शेष थी।

आरोपी के खिलाफ नोटों की कूटरचना कर तैयार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का दावा है कि चाय-पान की दुकानों में कुछ नोट चलाए गए हैं। आरोपी दुकानदार ने नकली करेंसी को बाजार में खपाने के  लिए कुछ लोगों से संपर्क भी किया था। इस बीच सूचना पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बताया कि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें