फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या: शव को घसीटकर घर से 500 मीटर दूरी पर फेंका, नशे में हुआ विवाद

Fri, 29 Oct 2021 01:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

महोबा में नशे में धुत दो पक्षों में विवाद के बाद दबंगों ने एक युवक की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को घसीटकर घर से 500 मीटर दूरी पर फेंक आए।
विज्ञापन
युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा के चरखारी कोतवाली के अक्ठौंहा गांव में गुरुवार की रात शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद में मामला बढ़ने पर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडें से हमला कर दिया। एक भाई ने किसी तरह भागकर जान बचाई जबकि दूसरे भाई को दबंगों ने कमरे में बंदकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मौत के बाद आरोपी शव को घसीटकर घर से 500 मीटर दूरी पर फेंक आए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरु कर दी है। अक्ठौंहा गांव निवासी वीरेंद्र राजपूत (44) अपने भाई रामजीवन राजपूत के साथ अर्जुन बांध से रात करीब नौ बजे वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी जग्गा उर्फ जगनंदन से शराब के नशे में विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। जग्गा ने तीन अन्य साथियों के साथ दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में घायल रामजीवन किसी तरह मौके से भाग निकला जबकि वीरेंद्र को खींचकर दबंगों ने मकान के अंदर बंद कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को आरोपी के घर से 500 मीटर की दूरी से बरामद किया जबकि मारपीट में घायल रामजीवन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मृतक के पुत्र बालेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जग्गा उर्फ जगनंदन, दीपक पाल, सुरेंद्र व बृजकिशोर के खिलाफ हत्या और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों के नशे में होने के चलते विवाद हुआ है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें