फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: हाईवे पर मूंगफली से भरी पिकअप पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन घायल

Tue, 01 Nov 2022 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर पिकअप पलटने से बर्बाद हुई मूंगफली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगिरा पुलिया के पास अगला टायर फटने से मूंगफली लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप के ऊपर बैठे किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पिकअप पलटने से हजारों की मूंगफली सड़क पर बिखरकर बर्बाद हो गई।

विज्ञापन


थाना महोबकंठ के कोटरा गांव निवासी किसान प्रेमचंद्र उर्फ पप्पू अहिरवार (40) पिकअप में मूंगफली लादकर बेचने के लिए गांव के ही गोटीराम व संतराम के साथ गल्ला मंडी कुलपहाड़ आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सुगिरा गांव के पास पिकअप का अगला टायर फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। घटना के समय प्रेमचंद्र पिकअप के ऊपर बैठा था। सिर पर गंभीर चोटें आने के चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन

राहगीरों ने पिकअप में फंसे चालक सुधीश, गोटीराम व संतराम को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। तीन घंटे तक सड़क पर मूंगफली और बोरे बिखरे रहने से आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने जेसीबी से पिकअप को हाईवे से अलग कराया। तब आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें