फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मिड डे मील में थाली लेकर नहीं पहुंचा छात्र तो प्रधानाध्यापिका ने की पिटाई, बच्चे की नाक से निकला खून

Tue, 01 Nov 2022 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में प्राथमिक विद्यालय का छात्र मिड डे मील का खाना खाने के लिए थाली लेकर नहीं पहुंचा तो प्रधानाध्यापिका ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। हरकत में आई बिठूर पुलिस पूछताछ के लिए विद्यालय पहुंची।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में मिड-डे मील के लिए घर से थाली न लाने पर तीसरी के छात्र को पीटने वाली बिल्हौर के बनी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता दीक्षित को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को हुई इस घटना की शिकायत परिजनों ने जिलाधिकारी से की थी। आरोप लगाते बच्चे और परिजनों का वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कार्रवाई की। दयालपुर निवासी बच्चे के पिता संतोष कमल ने बताया कि उनका बेटा सूर्यांश जब विद्यालय से घर लौटा तो उसे बैठने में तकलीफ हो रही थी। उसने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने थाली न ले जाने पर उसे पीटा है। संतोष ने बताया कि पिटाई से बच्चे की नाक से खून भी निकला और कंधे पर सूजन है।

इस पर उन्होंने डीएम कानपुर नगर व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर शिकायत की। उधर, बेसिक शिक्षाधिकारी सुरजीत कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर खंड शिक्षाधिकारी चौबेपुर आनंद कुंवर पटेल को प्राथमिक विद्यालय भेजा गया था।

आरोपी प्रधानाध्यापिका और पीड़ित बच्चे व माता-पिता का लिखित व मौखिक बयान लिया गया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि वे अनुसूचित जाति से हैं, इस वजह से प्रधानाध्यापिका ने पिछले साल बच्चे को दाखिला देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

बच्चे को डांटा था, पीटने की बात गलत
नीता दीक्षित ने बताया वे अब तक दो बार राज्यस्तरीय कहानी प्रतियोगिता जीत चुकी हैं और विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। सूर्यांश खाने की लाइन में खड़ा था और उसने एक बच्चे को धक्का दे दिया था। इस पर उसे डांटा था। स्कूल स्टाफ ने बच्चे से मारपीट की बात जबरन वीडियो में बुलवाकर वायरल कर दी। बच्चे को बीमारी है, इस वजह से उसकी नाक से खून आने लगता है। रही बात दाखिले की तो जन्म प्रमाणपत्र न होने की वजह से पिछली साल प्रवेश नहीं दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें