डंडे से सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार
दरवाजे पर खड़े छोटे भाई हरीशंकर से वृद्ध ने पप्पू के बारे में पूछा, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। दोबारा टोकने पर हरीशंकर आगबबूला हो गया और डंडे से सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार किए। लहूलुहान वृद्ध को परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कभी-कभार शराब पीकर गांव में घूमता रहता है
मृतक के बेटे मुलायम ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार से उनकी कोई रंजिश नहीं है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। कभी-कभार शराब पीकर गांव में घूमता रहता है। पिता के टोकने पर उसने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है आरोपी
आरोपी हरीशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ रविकांत गोंड का कहना है कि मृतक किसी कार्य के सिलसिले में आरोपी के घर गया था। इसी दौरान घटना हुई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।
चार साल से चल रहा इलाज, पैर में जंजीर बांधकर रखते थे परिजन
शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वृद्ध की हत्या का आरोपी हरीशंकर चार साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। परिजन उसका इलाज ग्वालियर में करा रहे है। इलाज के दौरान उत्पात मचाने पर परिजन उसे घर में ही रखते थे और पैर में जंजीर बांधे रहते थे।
एक हफ्ते से थी ढील
मृतक के बेटे मुलायम ने बताया कि उनका आरोपी और उसके परिवार से कोई विवाद या पुरानी रंजिश नहीं थी। एक सप्ताह से वह बिना जंजीर के बाहर बैठ जाता था। वृद्ध के घर पहुंचे व टोकने पर युवक ने डंडे से हमला कर दिया। इससे वृद्ध की जान चली गई।