महोबा जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिला अस्पताल में एक युवक मौसेरे भाई के साथ इलाज के लिए भटक रहा है। अजनर थाना क्षेत्र के कैथौरा गांव का रहने वाला युवक पूरन 10 दिन पूर्व अपनी छत से गिरकर दोनों पैर टूट जाने के कारण घायल हो गया था।
विज्ञापन
गरीबी के चलते वह अपने गांव में ही वैद से इलाज कराता रहा, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। ऐसे में वह अपनी मौसी के लड़के दिव्यांग राजेंद्र के साथ इलाज कराने तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उसे भीड़ होने के कारण अगले दिन आने की बात कह चलता कर दिया। वहीं सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों को उपचारित किया जा रहा है, मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।