फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: खेलते समय बाइक का शीशा टूटने पर डांट के डर से किशोरी ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान

Sun, 12 May 2024 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: डांट के डर से किशाेरी ने कुएं में छलांग लगा दी। जिससे किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना अजनर के बुधवारा गांव में खेलते समय बाइक का शीशा टूटने पर पिता की डांट के डर से किशाेरी ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बुधवारा निवासी चंद्रभान श्रीवास की बेटी प्रीति (12) शनिवार की शाम अपनी बड़ी बहन सुषमा के साथ घर पर खेल रही थी जबकि पिता मजदूरी करने गया था और मां रानी बकरियां लेकर खेतों की ओर गई थी।

विज्ञापन


खेलते समय घर पर रखी बाइक गिर गई। इससे उसका शीशा टूट गया। इस पर बड़ी बहन ने कहा कि मम्मी-पापा आएंगे तो डांट पड़ेगी। इसी भय के चलते प्रीति घर से निकल गई और गांव के बाहर बने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर किशोरी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतका गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। बड़ी बहन ने बताया कि बाइक का शीशा टूटने पर पहले तो प्रीति गांव की दुकानों में शीशा तलाशती रही लेकिन जब शीशा नहीं मिला तो वह माता-पिता की डांट के भय से परेशान थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें