फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व: अकबरपुर, इटावा व कन्नौज लोकसभा के 1001803 मतदाता 31 प्रत्याशियों के बनेंगे भाग्य विधाता

Sun, 12 May 2024 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

रविवार को माती स्थित कलक्ट्रेट मैदान से 1173 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। अकबरपुर, इटावा व कन्नौज लोकसभा के 1001803 मतदाता कुल 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
लोकतंत्र का महापर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में माती स्थित कलक्ट्रेट मैदान से रविवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 263 वाहनों से 1173 पोलिंग पार्टियां रूट वार तय वाहनों से बूथों पर पहुंची। पोलिंग कार्मिकों ने ईवीएम व वीवी पैट की जांच की। इसके साथ ही मतदान सामग्री का मिलान किया। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। अकबरपुर, इटावा व कन्नौज लोकसभा के 1001803 मतदाता आज कुल 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


चौथे चरण में सोमवार को मतदान की तैयारी पूरी है। रविवार को सुबह से ही माती स्थित कलक्ट्रेट मैदान पर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम शुरू हुआ। दोपहर में धूप की वजह से दिक्कत रही। हालांकि पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए टेंट लगाकर कूलर व पंखों का इंतजाम किया गया था। इससे जरूर कुछ राहत रही। डीएम आलोक सिंह, सीडीओ लक्ष्मी नागप्पन, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम न्यायिक अमित कुमार राठौर आदि की मौजूदगी में दोपहर बाद तक सभी पोलिंग पार्टिंयां रवाना कर दी गई। अकबरपुर लोकसभा से जुड़े अकबरपुर-रनियां में 384 बूथों पर 89 वाहनों से पोलिंग पार्टिंया रवाना हुई।

कन्नौज लोकसभा से जुड़े रसूलाबाद विधानसभा में 384 बूथों पर 82 वाहनों से पोलिंग पार्टियां पहुंचीं। इसी प्रकार इटावा लोकसभा से जुड़े सिकंदरा विधानसभा से 405 बूथों पर 92 वाहनों से पोलिंग पार्टियां पहुंची। इधर प्रत्याशियों की बात करें तो सबसे अधिक 15 प्रत्याशी कन्नौज लोकसभा में हैं। अकबरपुर लोकसभा में 9 और इटावा लोकसभा में 7 प्रत्याशियों का सोमवार को इम्तिहान है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर छाया के लिए टेंट लगाए गए हैं। इसके साथ ही पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए जिले के 1001803 मतदाता लोकतंत्र पर्व में भागीदार बनेंगे।

कहां कितने मतदाता चुनेंगे सांसद
अकबरपुर लोकसभा में जिले की अकबरपुर-रनियां विधानसभा जुड़ी है। यहां 177588 पुरुष व 156057 महिला और 11 थर्ड जेंडर मतदाता सांसद चुनेंगे। कन्नौज लोकसभा में जिले की रसूलाबाद विधानसभा जुड़ी है। यहां 176717 पुरुष मतदाता, 154169 महिला मतदाता और 14 थर्ड जेंडर सांसद चुनेंगे। इसी प्रकार इटावा लोकसभा में जिले की सिकंदरा विधानसभा जुड़ी है। यहां 180501 पुरुष, 156737 महिला और 9 थर्ड जेंडर मतदाता सांसद चुनेंगे। 

पहली बार मतदान करेंगे 17191 युवा मतदाता
चौथे चरण के लिए तीन लोकसभा चुनाव में जिले के कुल 17191 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। ये युवा मतदाता 18 से 19 आयु वर्ग के हैं। रसूलाबाद विधानसभा में 5171 युवा मतदाता हैं। अकबरपुर-रनियां विधानसभा में 6322 युवा मतदाता हैं। जबकि सिकंदरा विधानसभा में 5698 युवा मतदाता हैं। 

 
विज्ञापन

7329 बुजुर्ग और 7830 दिव्यांग मतदाता भी करेंगे फैसला
85 वर्ष से अधिक उम्र के 7329 बुजुर्ग मतदाता भी सांसद चुनेंगे। रसूलाबाद विधानसभा में 2130 बुजुर्ग मतदाता हैं। अकबरपुर-रनियां विधानसभा में 2557 बुजुर्ग मतदाता हैं। वहीं सिकंदरा विधानसभा में 2642 बुजुर्ग मतदाता हैं। इसी प्रकार 7830 दिव्यांग मतदाता भी सांसद चुनेंगे। रसूलाबाद विधानसभा में 2499 दिव्यांग मतदाता हैं। अकबरपुर रनियां विधानसभा में 3031 और सिकंदरा विधानसभा में 2300 दिव्यांग मतदाता हैं। 

15 आदर्श और तीन पिंक बूथ बनेंगे
प्रति विधानसभा क्षेत्र में 5 आदर्श बूथ बनें। यहां पहले मतदान करने आने वाले मतदाताओं का स्वागत कर सम्मान किया जाएगा। इस प्रकार तीन विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार प्रति विधानसभा क्षेत्र एक पिंक, एक दिव्यांग व एक युवा बूथ बना है। यहां सेल्फी प्वाइंट, सहायता बूथ आदि का इंतजाम रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें