फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: खेत गए किसान की ठंड लगने से मौत, पत्नी बच्चों का रो-राेकर बुरा हाल

Fri, 21 Jan 2022 02:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेत गए किसान की ठंड लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में ठंड से किसानों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। महोबा के पनवाड़ी स्थित महोबकंठ थानांतर्गत ग्राम काशीपूरा के किसान की ठंड लगने मौत हो गई।
विज्ञापन


किसान कमलेश रैकवार (36) पुत्र रामभरोसे गुरुवार की शाम को खेत की रखवाली करने गया था। तभी ठंड लग जाने से उसे अचानक खेतों में उल्टियां होने लगी और सीने में तेजी से दर्द उठा तो किसी तरह वह घर पहुंचा।

पत्नी अन्नू को जगाकर बताया कि मुझे ठंड लग गई मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा है। पत्नी ने दवा दी। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक किसान के पास दो बीघा जमीन है।
विज्ञापन


जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। किसान की मौत पर पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान काशीपुरा ने किसान की मौत की सूचना एसडीएम व लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें