फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up election 2022: भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक होने के बाद सपा ने पुराने चेहरों को दी तरजीह

Fri, 21 Jan 2022 02:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पार्टी ने आर्यनगर सीट से विधायक अमिताभ बाजपेई, सीसामऊ से विधायक इरफान सोलंकी और कल्याणपुर से वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सतीश निगम पर दोबारा भरोसा जताया है। इसके अलावा कानपुर देहात की रसूलाबाद सीट से कमलेश दिवाकर को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेयी, सतीश निगम, कमलेश दिवाकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भाजपा की तरफ से संभावित प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक होने के बाद सपा ने गुरुवार को कानपुर नगर की तीन और देहात जिले की एक सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने आर्यनगर सीट से विधायक अमिताभ बाजपेई, सीसामऊ से विधायक इरफान सोलंकी और कल्याणपुर से वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सतीश निगम पर दोबारा भरोसा जताया है। इसके अलावा कानपुर देहात की रसूलाबाद सीट से कमलेश दिवाकर को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि तय रणनीति के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाकर सिंबल दे दिया है। जबकि, इरफान सोलंकी शुक्रवार को सिंबल लेने लखनऊ पहुंचेंगे। बाकी सीटों पर भी इसी तरह एक-दो दिन में प्रत्याशी तय कर उन्हें लखनऊ बुलाकर सिंबल दिए जाने की उम्मीद है।

बताया गया कि गुरुवार को कानपुर नगर और देहात की सभी 14 विधानसभा सीटों के दावेदारों को लखनऊ बुलाया गया था। सुबह 10 से शाम छह बजे तक चले कई दौर के मंथन के बाद पार्टी की कोर कमेटी ने चार सीटों पर टिकट फाइनल किया। बाकी को अभी इंतजार करने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि बाकी की 10 सीटों पर दावेदारों की संख्या अधिक होने से प्रत्याशी तय करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन


आर्यनगर-सीसामऊ में बदले प्रतिद्वंद्वी
आर्यनगर और सीसामऊ सीट पर सपा के प्रत्याशियों को इस बार अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा के नए चेहरों से दो-दो हाथ करना होगा। आर्यनगर में वर्तमान विधायक अमिताभ बाजपेई के सामने भाजपा से भी ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में सुरेश अवस्थी संभावित उम्मीदवार हैं।

इसी तरह सीसामऊ में वर्तमान विधायक इरफान सोलंकी का सामना आर्यनगर सीट से तीन बार विधायक रहे सलिल विश्नोई से होना लगभग तय है। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2017 के चुनाव जैसी ही स्थिति होगी।

यहां पर सपा के सतीश निगम के सामने एक बार फिर से भाजपा की वर्तमान विधायक और उच्चशिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार होंगी। तमाम समीकरणों को देखते हुए इन सीटों पर वर्ष-2017 से इस बार की परिस्थितियां अलग हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बदली रणनीति से रोचक चुनाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें