फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत ज्ञानदास आैर इकबाल अंसारी पेश करेंगे नई मिसाल

Wed, 17 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
हाशिम अंसारी अाैर महंत ज्ञानदास की फाइल फाेटाे
विज्ञापन
 देश में हिंदू-मुस्लिम एकता के मकसद से मुस्लिम एसोसिएशन नवंबर में अयोध्या से अजमेर तक अमन कारवां निकालेगी। इसकी पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है। 20 अगस्त को अयोध्या हनुमान गढ़ी से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास और बाबरी मस्जिद पक्ष के पैरोकार इकबाल अंसारी चमनगंज आएंगे। यहां पर एकता सम्मेलन होगा। इस संबंध में मुस्लिम एसोसिएशन के महामंत्री हाजी अब्दुल हसीब ने बुधवार को चमनगंज में मरियम हलीम पैथोलॉजी में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कोर्ट के भराेसे रहे तो कई पीढ़ियां बीत जाएंगी

डेमाे पिक्स
अब्दुल हसीब ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद को आपसी बातचीत में हल करने की यह पहल है। कोर्ट में इस मामले का हल होगा तो कई पीढ़ियां बीत जाएंगी। अमन बना रहे और विवाद भी हल हो जाए, इसके लिए अयोध्या के संतों और सूफियों के साथ एक अमन कारवां अजमेर जाएगा। अजमेर में कौमी इत्तेहाद कांफ्रेंस होगी। इसमें सभी धर्मों के पेशवाओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में मास्टर मोहम्मद शाहिद बरकाती, हाजी अरशद सिद्दीकी, विजय सिंह कनौजिया, अख्तर कमाल, डॉ. इशरत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें