फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटाें के लिए नर्ई मुसीबत

Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
डेमाे
विज्ञापन
 कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध बीएड कॉलेजों के 22 हजार स्टूडेंटों से बढ़ा परीक्षा शुल्क वसूलने के चक्कर में एग्जाम फार्म नहीं भरवाए गए। शेड्यूल भी नहीं जारी किया गया। इससे स्टूडेंट परेशान हैं। अब एग्जाम जल्द कराने की मांग की गई है। 
विज्ञापन

बीएड 2015-16 की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, फिर भी एग्जाम नहीं कराए गए। अब पता चला कि परीक्षा शुल्क वसूलने के चक्कर में मामला लटकाया गया। दरअसल, हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद यूनिवर्सिटी ने एग्जाम फीस घटाकर 250 रुपये कर दी। इससे घाटा हुआ और यूनिवर्सिटी की आमदनी कम हो गई। इसी का नतीजा रहा कि यूनिवर्सिटी अध्यादेश में बदलाव किया गया। एग्जाम फीस बढ़ाकर 650 रुपये कर दी गई। अब फीस बढ़ोतरी और यूनिवर्सिटी अध्यादेश को शासन से मंजूरी मिलनी है। इसका इंतजार किया जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद ही एग्जाम फार्म भरवाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन घाटा झेलने को तैयार नहीं है। 

 
विज्ञापन

एमएड, एलएलबी का मामला भी फंसा

कानपुर व‌िश्वव‌िद्यालय

- एमएड और एलएलबी के स्टूडेंटों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, फिर भी एग्जाम नहीं कराए गए। दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। शैक्षिक सत्र भी विलंबित है। 

बीएड 2015-16 की काउंसलिंग और एडमिशन का डाटा अभी तक नहीं मिला है। एग्जाम फार्म भरवाने पर सहमति बन गई है। जल्द ही फार्म भरवाए जाएंगे। डाटा मिलने के बाद एग्जाम होंगे। परीक्षा शुल्क के चक्कर में एग्जाम नहीं रोका गया है। 
                                                                    सैय्यद वकार हुसैन, रजिस्ट्रार कानपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें