फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी अंडर-19 के ट्रायल में गेंद और बल्ले का चला जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से शुक्रवार को कमला क्लब में यूपी अंडर-19 महिला टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल में गेंद और बल्ले का जादू चला। प्रदेश भर से आईं 126 महिला खिलाड़ियों ने फिटनेस, बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के आधार पर टीम की घोषणा होगी। ट्रायल में शहर की 27 खिलाड़ी हिस्सा ले रहीं हैं।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान प्रदेश की टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। महिला चयन समिति की सदस्य प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा और श्वेता ने ट्रायल मैच के माध्यम से खिलाड़ियों की क्षमता को परखा। बल्लेबाजों ने बेहतर शॉट, तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ और गति से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। शनिवार को कानपुर की महिला खिलाड़ी ट्रायल मैचों में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें