फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पत्नी को वीडियो कॉल किया, फिर शराबी पति ने कर ली खुदकुशी, परिजन बोले- मोबाइल उठाने में कसा होगा फंदा

Tue, 05 Mar 2024 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का भी आदी था। शायद नशे की हालत में यह घटना केवल पत्नी को डराने को लेकर हुई है। घटना के बाद वीडियो कॉलिंग कर रहे मृतक का मोबाइल जमीन पर गिर पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के खप्टिहा कलां कस्बे में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अनिल (32) पुत्र राम किशोर वर्मा तीन-चार वर्ष पूर्व हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बीती रात लगभग 10 बजे अपने रूम से वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी पत्नी रोशनी को गले में रस्सी का फंदा डालकर डरा रहा था।

विज्ञापन

युवक कह रहा था कि देखो मैं फांसी लगा लूंगा। पत्नी के बार-बार मना करने के बावजूद, आखिरकार गले में रस्सी कसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी उसके दूसरे भाई विमल को हुई, तो वह आनन फानन अपने भाई के रूम पहुंचा, तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था।
उसके भाई के गले में रस्सी का फंदा कस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी छोटे भाई विमल ने अपने गांव खप्टिहा कलां में फोन के जरिए दी। सूचना मिलते ही पत्नी रोशनी तथा परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक के एक छोटी लड़की अनाया भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- पत्नी को डराने को लेकर हुई है घटना
मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का भी आदी था। शायद नशे की हालत में यह घटना केवल पत्नी को डराने को लेकर हुई है। घटना के बाद वीडियो कॉलिंग कर रहे मृतक का मोबाइल जमीन पर गिर पड़ा था। उसी को उठाने के चक्कर में रस्सी का फंदा गले में कस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें