फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, ट्रेन तले कटकर दी जान

Thu, 04 May 2017 09:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-उरई के उमरारखेड़ा के रहने वाले थे युवक-युवती
​-रिनियां फाटक केे पास ट्रेन के आगे लगाई छलांग
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई के शहर कोतवाली के रिनियां फाटक रेलवे क्रासिंग पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की झांसी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के उमरारखेड़ा मोहल्ला निवासी छोटू (24) पुत्र लल्लू का पड़ोसी राखी (18) पुत्री पप्पू से प्रेेम प्रसंग चल रहा था। राखी के परिजन इस बात का विरोध करते थे। इधर कुछ दिनों से परिजनों ने राखी का घर से निकलना भी बंद कर दिया था। बुधवार की देर रात राखी और छोटू अपने घरों से गायब हो गए। दोनों के परिजन रातभर तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

गुरुवार की सुबह रिनियां फाटक केे पास लोगों ने ट्रैक पर लहूलुहान हालत में युवक और युवती को पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक युवती की मौत हो चुकी थी। घायल छोटू ने लड़खड़ाती जुबान से अपने और राखी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में छोटू को झांसी रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद छोटू का शव झांसी से पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। प्रेमीयुगल ने आत्महत्या की है। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें