प्रेमी जोड़े का प्यार परवान चढ़ा तो लड़के के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। उसकी 21 जून को बरात जानी थी। इस पर जोड़े ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। दोनों ने दुपट्टे का फंदा बनाया और एक ही पेड़ पर लटककर खुदकुशी कर ली।
दुपट्टे से झूलते मिले शव, मचा हड़कंप
घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव किनारे सोमवार सुबह बेल के पेड़ पर दोनों का शव लटकता मिला। राहगीरों ने जब शवों को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी युगल एक ही जाति के बताए जा रहे हैं। तेजपुर गांव निवासी राकेश संखवार के बड़े बेटे प्रशांत (19) का गांव की ही युवती प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे।