फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: पीएसी की घेराबंदी में मदरसा इस्लामियां का अवैध निर्माण ढहाया गया

Wed, 04 May 2022 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

मदरसा के पास अपनी सिर्फ 14 बिस्वा जमीन है। पांच बीघा छह बिस्वा जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किया गया था। सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया।
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में भदरस रोड स्थित मदरसा इस्लामियां की ओर से सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को बुधवार को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान एक प्लाटून पीएसी व कोतवाली फोर्स मौजूद रही। नगर पालिका ईओ उमेश मिश्रा ने बताया कि मदरसा इस्लामियां छह बीघा जमीन पर बना है।

विज्ञापन


इसके अलावा अवैध कब्जा कर रखा है, जो सरकारी अभिलेखों में तालाब, खलिहान, आबादी व खाद के गड्ढे की जमीन के रूप में दर्ज है। मदरसा के पास अपनी सिर्फ 14 बिस्वा जमीन है। पांच बीघा छह बिस्वा जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किया गया था। मदरसा प्रबंधन ने पहले तो कार्रवाई का विरोध किया, इसके बाद अपना पक्ष रखने के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी। इस बीच कुछ लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन फोर्स के आगे किसी की नहीं चली।

विज्ञापन

ईओ ने शेष कब्जे को अगले दो-तीन दिनों में खाली कराने की बात कही। कार्रवाई के दौरान एसडीएम आयूष चौधरी, सीओ सुशील कुमार दुबे, ईओ उमेश मिश्रा व इंस्पेक्टर सुनील सिंह मौजूद रहे।

ईओ को जान से मारने की धमकी 
कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने ईओ उमेश मिश्रा से अभद्रता की। इस पर एसडीएम ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया। ईओ ने बताया कि कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। ईओ ने तीन नामजद समेत करीब दो दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, मदरसा प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें