फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: थाने में प्रेमी-युगल ने की शादी, पुलिस वाले बने बराती, विरोध के बाद राजी हुए परिजन

Sat, 19 Oct 2019 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
थाने में शादी करते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में शादी न करने की जिद पर अड़े दो परिवारों को प्यार के आगे आखिर झुकना ही पड़ा। शनिवार को बघौली पुलिस ने प्रेमी युगल को बुलाकर थाना परिसर के मंदिर में उनकी शादी कराई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी श्रवण गुप्ता (21) पुत्र ब्रज किशोर लखनऊ में निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


श्रवण के मुताबिक उसके भाई की मौसेरी सास मंजू पत्नी रामकिशोर बघौली कस्बे में रहती है। श्रवण का कई वर्षों से उसके घर आना जाना था। इसी दौरान भाई की मौसेरी साली आराधना (19) से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। लेकिन दोनों परिवार शादी करने को राजी नहीं हो रहे थे।

इसके कारण प्रेमी-युगल ने घर से जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को हो गई। शुक्रवार को युवती की मां मंजू ने थाने में शिकायत की थी। शनिवार को पुलिस ने युवक को थाने बुलाया। इसके बाद दोनों के परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन


प्रेमी-युगल शादी की बात पर अड़ गए। जिस पर दोनों के परिजन भी राजी हो गए। हालांकि युवक के परिजन आए नहीं। पुलिस ने थाना परिसर में प्रेमी-युगल की शादी कराई। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि प्रेमी युगल को राजी खुशी विदा कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें