बस में बैठे यात्रियों के सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज करवाता परिचालक
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के ग्रीन जोन जिले हमीरपुर में 42 दिन बाद बुधवार को परिवहन निगम ने 16 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें जिले के अंदर संचालित होंगी। आठ बसें हमीरपुर डिपो की जबकि आठ राठ डिपो की हैं।
बसों के चलने से यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में शिक्षकों को बड़ी सहूलियत मिली। ज्यादातर बसों को निर्धारित यात्री मिले। इस दौरान बसों को सैनिटाइज भी किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया।