फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शादी: दूल्हा दुल्हन ने मास्क पहन की जयमाल की रस्म, बरातियों के हाथ करवाए गए सैनिटाइज

Sat, 23 May 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
लॉकडाउन में मास्क लगाकर शादी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। ऐसे में कई लोग शादी का कार्यक्रम आगे के लिए टाल रहे हैं। एक-दो शादियां जो हो रही हैं, उनमें बहुत कम लोग शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक ऐसी ही शादी हुई जिसमें दूल्हा दुल्हन मास्क लगाकर बैठे। 
विज्ञापन


कानपुर देहात के रूरा में मल्लहनपुरवा गांव में बिना मां-बाप की एक युवती की शादी उसके भाई ने ग्रामीणों की मदद से सादगीपूर्ण ढंग से कर दी। वर और वधू मास्क लगाए रहे। दोनों ने जयमाल से पहले हाथों को सैनिटाइज किया। लोगों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए वर और वधू को आशीर्वाद दिया। 

मल्लाहनपुरवा गांव के स्व. मेवालाल की बेटी दुर्गा की शादी अकबरपुर क्षेत्र के नरिहा गांव के छोटेलाल निषाद के बेटे मिथुन के साथ 22 मई को होना तय था। दूल्हा, उसका भाई अमित व सुमित कार से बरात लेकर शुक्रवार की शाम आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान सबसे पहले सभी के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। बिना बैंड-बाजे के मंडप में पं. अशोक शुक्ला ने हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार मिथुन और दुर्गा की शादी की रस्में पूरी कराई। वधू के माता-पिता न होने के कारण भाई श्रीपाल ने सभी रस्में निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें