फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा ने गांव के युवक पर अक्सर रास्ते में परेशान करने और फेसबुक पर उसके खिलाफ अश्लील पोस्ट डालने का आरोप लगा तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का युवक अक्सर उसके स्कूल आने जाने के दौरान रास्ते में उसे परेशान करता है।
कुछ दिन पहले आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी पर उसके खिलाफ एक अश्लील पोस्ट डाली। इसके साथ ही वह अश्लील मैसेज भी करता है। एसओ हरिकेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।