फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तरबूज के अंदर छिपाई थी शराब, बिहार जा रही 250 पेटी,  STF ने पकड़ी तस्करी, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2023 09:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एसटीएफ और पुलिस ने एक ट्रक सहित दो शराब तस्करों को पकड़ा है। दरअसल, ट्रक में तरबूज भरे थे, लेकिन और अंदर देखा... तो उसमें 250 शराब की पेटियां थीं। यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसटीएफ और कल्याणपुर थाने की संयुक्त टीम ने चंडीगढ़ से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब की 250 पेटियों संग दो तस्करों को कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया। शराब को तरबूजों में छिपा कर लाया जा रहा था।

विज्ञापन

माना जा रहा है की तस्कर यूपी में होने वाले निकाय चुनाव और बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए लाई जा रही थी। एसटीएफ कानपुर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी।
बिहार चुनाव से पहले शराब तस्कर वाया दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से कानपुर होते हुए अंग्रेजी शराब ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुबह करीब चार बजे कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास तरबूज लगी डीसीएम को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

विज्ञापन

250 पेटियां और 13 बोरी में कुल 2694 लीटर नकली शराब बरामद
पुलिस को डीसीएम की तलाशी के दौरान तरबूजों के बीच विभिन्न कंपनियों के 250 पेटियां, 13 बोरी में कुल 2694 लीटर नकली शराब व एक मोबाइल बरामद मिला। तरबूज के अंदर भी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने डीसीएम चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
तस्करों की पहचान अलीगढ़ के गंगेरी निवासी डीसीएम चालक इंद्रपाल सिंह व बिहार के वैशाली मदरगना निवासी रामबाबू के रूप में हुई है। पुलिस ने एसटीएफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की रईस और चंदन तस्करी पर आधारित पुष्पा फिल्म को देखकर आइडिया चुराया था। जिसके बाद से तरबूज में तस्करी शुरू कर दी थी। बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से कन्हैया सिंह द्वारा भेजी गई है, जिसे बिहार के मुजफ्फरपुर में गौरव को देना था।
विज्ञापन

आरोपी बोला- 20 हजार प्रति चक्कर मिलते हैं
वह पहले भी यहां पर शराब की सप्लाई कर चुका है और प्रति चक्कर उसे 20 हजार रुपये मिलते हैं। एडीसीपी पश्चिम लाखन सिंह यादव ने बताया कि पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। टीम उनकी तलाश में लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें