20 रुपये प्रीमियम देकर कराया था बीमा
वहीं, एसबीआई ककोर शाखा प्रबंधक शिखा सेंगर बताया कि प्रहलाद ने बैंक में खाता खुलवाया था। उनके कहने पर 20 रुपये प्रीमियम देकर बीमा कराया था। कुछ माह ही इसके रुपये जमा हुए थे। इसी पर मृतक के पिता को चेक दिया गया है।
पिता बोले- बेटियों की शादी का कर्ज था
वहीं, पिता ने बताया कि उन पर बेटियों की शादी का कर्ज था। प्रहलाद की मौत के बाद से वह टूट गया था और परेशान था। बैंक से मिली राशि से उसे राहत मिली है। रूधें गले से बोले बेटा लायक था जो मरते मरते भी घर का कर्ज उतार गया।