फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा विधायक की हंसते हुए फोटो वायरल, दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर विधायक विनोद कटियार की हंसते हुए वायरल हुई फोटो, जिसमें छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उन् - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। सीडीएस बिपिन रावत व अन्य सैन्य अधिकारियों के हेलीकाप्टर हादसे में निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा विधायक का हंसते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विधायक ने मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पुखरायां रेलवे स्टेशन मैदान में गुरुवार की देरशाम सैन्य अधिकारियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ था। इसमें विधायक विनोद कटियार, संघ के जिला प्रचारक वीर पाल सिंह और श्याम सिंह सिसोदिया सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए थे।
इसका एक फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। फोटो में विधायक विनोद कटियार को हंसते हुए दिखाया गया है। विधायक विनोद कटियार ने अज्ञात व्यक्ति पर फोटो से छेड़छाड़ कर उनका गलत फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित पर कार्रवाई के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें