फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इटावा में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज) । बेटी की अच्छी परवरिश का सपना लेकर सैफई के ऊसराहार में मजदूरी करने गए युवक की शनिवार को निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में ऊपर जाल बांधते समय पैर फिसल गया जिससे विमल छत से नीचे गिर गया। मजदूर को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली की चौकी मानीमऊ के ग्राम तिखवा निवासी विमल कटियार (27) सैफई के पालन हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर पर ऊसराहार स्थित बृजभूषण सिंह महाविद्यालय के निकट कोल्ड स्टोरेज में कार्य चल रहा था। विमल छत पर सरिया का जाल बांधने का कार्य कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पर कार्य करने वालों ने कोल्ड मालिक को जानकारी दी। कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने मजदूर को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि विमल की शादी कानपुर नगर निवासी जया कटियार से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। विमल की एक वर्षीय पुत्री जाह्नवी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें