फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अमेरिका से लौटे मकान मालिक को मिली फंसाने की धमकी, विरोध पर गालीगलौज का आरोप

Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फजलगंज के दर्शनपुरवा में किराये पर दिए पैतृक मकान को खाली कराने को लेकर मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद हो गया। अमेरिका से लौटे मकान मालिक ने जब एग्रीमेंट की अवधि खत्म होने के बाद किरायेदार से मकान खाली करने के लिए कहा तो आरोप है कि किरायेदार और उसके परिवार ने उसे छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


दर्शनपुरवा निवासी अनुराग शुक्ला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह वर्तमान में परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। पैतृक मकान दर्शनपुरवा में है। मकान के भूतल के दो कमरे और एक बाथरूम श्याम वर्मा को एग्रीमेंट करके किराये पर दिया था। एग्रीमेंट की अवधि समाप्त होने के बाद भी श्याम वर्मा मकान खाली नहीं कर रहा है। पुलिस ने किरायेदार श्याम वर्मा, उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटियों सोनी और चांदनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें