फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। चम्पतपुर बाराखेड़ा गांव निवासी खलासी की मौत के मामले में मृतक के पिता ने पड़ोस के गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। चिकित्सकों के अनुसार फंदा कसने से युवक का दम घुट जाने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के गांव चम्पतपुर बाराखेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार (25) ट्रक का खलासी था। वह अविवाहित था। बुधवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला था। लोगों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे वीरेंद्र के पिता रामशंकर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में जुएं में हारने पर वीरेंद्र के फांसी लगाने की बात कही थी। शाम को गांव पहुंचे सपा नेता महेश शुक्ला से मृतक के पिता ने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई थी। पिता रामशंकर ने बताया कि पड़ोस के एक गांव के व्यक्ति से बेटे का लेनदेन को लेकर विवाद था। उसने पूर्व में धमकी भी दी थी। बेटा जुएं में कितने रुपये हारा या जीता, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज भाऊपुर के बुलावे पर गुरुवार को वह दो बार गए थे, लेकिन वह नहीं मिल सके। जिस कारण तहरीर नहीं दी जा सकी। शुक्रवार को फिर से चौकी में बुलाया है। वहीं भाऊपुर चौकी प्रभारी भागमल ने बताया कि मृतक के पिता से मुलाकात नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। शक के आधार पर एक संदिग्ध से पूछताछ की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें