सुशील वाधवानी बाटू को कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का कमिश्नर चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ केसीए में क्रिकेट गतिविधियों को और व्यवस्थित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर जोर देने की बात कही गई।
राजीव शुक्ला के नाम पर होगी महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी
एजीएम में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी अहम फैसला लिया गया। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नाम पर पहली महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी आयोजित करने की घोषणा की गई है। नवंबर में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में कानपुर के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला क्रिकेटरों को ट्रायल के जरिये टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। केसीए पदाधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के साथ नई प्रतिभाओं को सामने लाना है।
पूर्व क्रिकेटरों को भी मिलेगी जिम्मेदारी
क्रिकेट प्रतिभाओं की तलाश और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए विकास समिति में पूर्व क्रिकेटरों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इससे शहर में क्रिकेट के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों के विकास को गति देने की उम्मीद है। वार्षिक आमसभा के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का जन्मदिन भी मनाया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।