पूजा और त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए 13 जोड़ी विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-असारवा, प्रयागराज-उधना, प्रयागराज-साबरमती, प्रयागराज-दादर और सूबेदारगंज से वलसाड, उधना, दादर और इंदौर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। अतिरिक्त फेरों से ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद है।
अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन एक अक्तूबर से शुरू होकर नवंबर के अंत तक अलग-अलग तिथियों में होगा। सबसे अधिक 18-18 फेरे प्रयागराज-उधना विशेष ट्रेन के दोनों दिशाओं में लगाए जाएंगे। वहीं कानपुर सेंट्रल-असारवा विशेष ट्रेन के नौ-नौ फेरे होंगे।
कानपुर से असारवा के नौ फेरे
01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा साप्ताहिक विशेष पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसी में 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के नौ-नौ फेरे होंगे।
इन ट्रेनों के भी बढ़े फेरे
02199/02200 वीजीएल झांसी-बांद्रा टर्मिनस : नौ फेरे
04105/04106 प्रयागराज-उधना : 18 फेरे
04179/04180 प्रयागराज-साबरमती : 17 फेरे
04119/04120 सूबेदारगंज-वलसाड : नौ फेरे
04139/04140 प्रयागराज-दादर : नौ फेरे
04155/04156 सूबेदारगंज-उधना : 12 फेरे
04175/04176 सूबेदारगंज-दादर : आठ फेरे
04177/04178 सूबेदारगंज-वलसाड : आठ फेरे
04169/04170 सूबेदारगंज-इंदौर : 17 फेरे
04173/04174 प्रयागराज-वेरावल : नौ फेरे
01907/01908 आगरा कैंट-उधना : आठ फेरे
01909/01910 असारवा-आगरा कैंट : आठ फेरे
गांधीग्राम की जगह अब साबरमती तक जाएगी ट्रेन
परिचालनिक कारणों से 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष का गंतव्य बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन 04179/04180 प्रयागराज-साबरमती विशेष के रूप में चलेगी। प्रयागराज से इसकी सेवा तीन अक्तूबर से और साबरमती से चार अक्तूबर से शुरू होगी। फतेहपुर और महेसाणा के बीच ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
असारवा-कानपुर के समय में भी बदलाव
01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल विशेष के समय में भी संशोधन किया गया है। छह अक्तूबर से टूंडला में ट्रेन का ठहराव 3:50 से 3:55 बजे, फिरोजाबाद में 4:20 से 4:22 बजे और इटावा में 5:10 से 5:12 बजे रहेगा। कानपुर सेंट्रल पहुंचने का समय सुबह सात बजे ही रहेगा।