फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को मिलेगी नई सौगात: 15 अगस्त से नए रूप में दिखेगा कारगिल पार्क, जॉगिंग के लिए बना है सिंथेटिक ट्रैक

Sat, 23 Jul 2022 07:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मोतीझील स्थित कारगिल पार्क के कामकाज का मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने  कंपनी को काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि पार्क को पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। जॉगिंग के लिए बन रहे सिंथेटिक ट्रैक और पार्क में गार्ड तैनात होंगे। 
विज्ञापन
कारगित पार्क में बनेंगे तीन जॉगिंग ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव के बीच शहर के मोतीझील स्थित कारगिल पार्क 15 अगस्त से नए रूप में नजर आएगा। कानपुर स्मार्ट सिटी की ओर से कराए जा रहे इस पार्क के सौंदर्यीकरण के का शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. राज शेखर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  4.30 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के कार्य को हर हाल में 15 अगस्त तक पूरा कराने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन

इस पर निर्माण कर रही एमएचपीएल कंपनी ने तय मियाद में काम परा करने का आश्वासन दिया। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट का काम अनुबंध के अनुसार कंपनी को 15 अक्टूबर तक पूरा करना है लेकिन वर्तमान में इसका 80 फीसदी का काम पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने पूरे परिसर में वीरगति प्राप्त करने वाले देश व कानपुर के महान क्रांतिकारियों के एलईडी ग्लोसाइन लगाने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा सिंथेटिक जागिंग ट्रैक के दोनों ओर कुछ जगहों पर मिट्टी के ढेर को जल्द से जल्द हटवाने के लिए कहा। झील के सौंदर्यीकरण के काम को और तेजी से पूरा करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही नगर आयुक्त को पार्क में लगे साउंड सिस्टम को आपरेट करने के लिए आपरेटर व जॉगिंग के लिए बने सिंथेटिक ट्रैक की सुरक्षा के लिए गार्ड नियुक्त करने के लिए कहा। इसके साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरें लगवाने को कहा है।
विज्ञापन

पार्क में शामिल होंगी ये विशेषताएं
  • इस पार्क में कुल 1.8 किमी का एक जॉगिंग ट्रैक होगा। 
  • यह जॉगिंग ट्रैक ईपीडीएम फ्लोर का जॉगिंग ट्रैक होगा, जिसमें तीन सर्किट होंगे। पहला सर्किट फास्ट जॉगर के लिए, दूसरा सर्किट धीरे जॉगिंग करने वालो के लिए और तीसरा सर्किट वृद्ध आयु वर्ग के लिए होगा।
  • इस पार्क में अलग-अलग एम्बियंट लाइटिंग होगी, जिससे देर रात मे भी लोग को जॉगिंग का लुफ्त उठा सकेंगे।
  • इस पार्क में पाइप म्यूजिक की भी व्यवस्था होगी, जिससे मॉर्निंग वॉकर वॉक करते भजन इत्यादि का लुफ्ठ उठा सकेंगे।
  • इस पार्क में जगह-जगह कुर्सियां और झूले इत्यादि लगाए जाएंगे, जिससे वॉक के दौरान आराम करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा।
  • जॉगिंग ट्रैक के दोनों ओर नाली भी बनाये जायेगी, ताकि बरसात या धुलाई इत्यादि का गन्दा पानी ट्रैक पर जमा न हो सके।
  • संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरा और वाईफाई सुविधा से लैस होगा।
  • इस परियोजना की कुल लागत 4.30 करोड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें