सूचना पर स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस और यातायात पुलिस ने वैन को धक्का मारकर सुरक्षित बाहर निकलवाया। उधर, रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से अड्डा जालिम, विजय नगर, पचावली क्षेत्र, अड्डा श्यामलाल पर भयंकर जलभराव हो गया है।
लापरवाही पर काटा चालान
अंडरपास में भरा पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाए गए हैं, लेकिन अभी पानी इतना कम नही हुआ कि यातायात शुरू हो सके। अंडरपास के दोनों तरफ पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाई गई है। हालांकि पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने की वजह से चालक अंडर पास में वाहन घुसा दे रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने चालक की लापरवाही पर वैन का चालान कर दिया।