प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि देश में नफरत हारेगी और एकता जीतेगी, कोई कितनी भी हिंसा फैला ले। उन्होंने बताया कि कन्नौज निवासी अदनान की मां की डायलिसिस शनिवार को होनी थी। वो उर्सला अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन अचानक खून की जरूरत हुई, तो उनके परिजनों ने उन्हें फोन किया और पूरी बात बताई।
इसके बाद वो अस्पताल पहुंचे और खून दिया। शाहना ने बताया कि उनका बेटा सेना में जवान है और इस समय श्रीनगर में तैनात है। उन्हें खून की जरूरत हुई, तो अभिमन्यु अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने परिवार की मदद करते हुए अदनान की मां के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।