फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 14 Dec 2022 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर के बिधनू में बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पतारा ककरैया गांव निवासी छुन्नू सिंह (32) साथी राकेश कुमार (34) के साथ बाइक से कानपुर स्थित फैक्टरी में नौकरी करने जा रहे थे।

विज्ञापन


तेजीपुरवा रमईपुर के पास आगे चल रहे चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिया, जिससे बाइक समेत दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर हाईवे के बीचों बीच गिर गए। हेलमेट न पहनने के चलते सिर पर गंभीर चोट लगने से छुन्नू की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को हैलट पहुंचाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर मुकदमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें