इसलिए मेरी मौत का जिम्मेदार हरिओम पांडेय है। वीडियो देखकर परिजन आनन-फानन अपने निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। जहां दूसरी मंजिल पर रस्सी के सहारे उसका शव झूल रहा था।
सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा
शेखर के खुदकुशी से गुस्साए परिजनों के साथ सैकड़ों लोग सनिगवां रोड पर आ गए। उन्होंने आरोपी हरिओम की तुरंत गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ये भी कहा कि उसका शोरूम तत्काल सील किया जाए। दोपहर करीब एक बजे से हंगामा प्रदर्शन शुरू हुआ।
थानेदार समेत अन्य एक थाने की फोर्स तैनात रही। इंस्पेक्टर समझाने में जुटे रहे। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक भी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे बाद वह परिजनों को शांत करवा सके। तब शाम साढ़े पांच बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। इसके बाद बाइक शोरूम सील कर दिया गया है।
इसलिए तनाव में थे शेखर
शेखर का बेटा गंभीर रूप से बीमार है। उसके इलाज कराने में वह जुटे हुए थे। इसलिए उनको पैसों की जरूरत थी। आरोप है कि हरिओम पैसे वापस नहीं दे रहा था। कुछ पैसा दिया तो उसको उधारी के तौर पर दिया। जब भी उसने पैसे मांगे तो हरिओम ने इनकार कर दिया। रविवार को उसको पीटा और जलील किया। इसलिए शेखर बेहद तनाव में थे।
"शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। अन्य जो मांगे हैं उसके लिए प्रशासन को भी अवगत कराया जा रहा है।" - प्रमोद कुमार, डीसीपी पूर्वी