Kanpur News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
माती कोर्ट से लौट रहे बाइक सवार युवक को गोलाघाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्लागंज के कंचननगर निवासी शिव किशोर शर्मा के तीन बेटे शिबालक, शिवलाल व अवधेश (35) हैं।
विज्ञापन
चाचा शत्रुघन ने बताया कि अवधेश माती कोर्ट में प्राइवेट काम करता था। शुक्रवार रात अवधेश बाइक से माती कोर्ट से घर लौट रहे थे। वह गोलाघाट के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े। भागने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। शत्रुघन के मुताबिक, मृतक का तीन साल का बेटा व पत्नी रीना गर्भवती हैं। हादसे की सूचना पर कैंट पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।