फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हूटर उतारने में पुलिस से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता, भतीजे पर रिपोर्ट दर्ज, वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 29 Jun 2024 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कानपुर में कार से हूटर उतराने को लेकर पुलिस से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता और भतीजे के खिलाफ पुलिस ने शानिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला सोमवार शाम का है, जब गोविंदनगर पुलिस दीप तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसका 1:51 मिनट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए कारों से हूटर और काली फिल्म उतरवाने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के चलते सोमवार शाम दीप तिराहे के पास पुलिस हूटर व काले शीशे लगी गाड़ियों को रोक रही थी। इस बीच भाजपा दक्षिण के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी अपने भतीजे के साथ कार से कहीं जा रहे थे। बैरिकेड के पास पहुंचने पर पुलिस ने गाड़ी रोकी तो भाजपा नेता का पारा चढ़ गया।

पुलिस से जमकर नोकझोंक की। मामला चर्चा में आने के बाद डीसीपी साउथ ने जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी थी। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि मिल्क बोर्ड चौकी इंचार्ज राजेश सिंह की तहरीर पर दो के खिलाफ लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, लोक सेवक के काम में बाधा डालना, धमकाने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी की जांच रिपोर्ट का इंतजार
वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव को जांच दी गई थी। हालांकि घटना के छह दिन बीतने के बाद भी वह अभी जांच पूरी नहीं कर सके हैं। अमरनाथ यादव ने बताया कि 16 पुलिस कर्मियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस सर्व किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी हार्ड डिस्क में जमा की गई हैं। जांच पूरी होने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें