कानपुर के पनकी में मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर रतनपुर कॉलोनी निवासी शिवम (18) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने पूर्व पार्षद के भतीजों समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। पिता सरवन सविता का आरोप है कि गंगागंज के पूर्व पार्षद के भतीजे सिद्धार्थ दुबे और चंदन दुबे पिछले 5 दिनों से शिवम पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार शाम सिद्धार्थ, चंदन, देवांश, सोना, मनोज कुमार ने घर में घुसकर शिवम के साथ मारपीट की थी। आहत होकर बुधवार दोपहर शिवम ने घर पर फंदा लगा लिया, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद के भतीजों समेत पांच लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने, आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।