फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘मौत के साये' में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, स्कूल की छत से गिर रहा प्लास्टर; अभिभावकों ने जड़ा ताला

Sat, 28 Mar 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Kanpur News: जहांगीराबाद के प्राइमरी स्कूल की जर्जर हालत से नाराज अभिभावकों ने स्कूल में ताला लटका दिया। एबीएसए ने बजट पास होने की बात कहते हुए बच्चों को सुरक्षित कमरों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जर्जर स्कूल की छत देख खौफ में अभिभावक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में विकास खंड पतारा क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में कुछ दिन पहले प्राइमरी स्कूल जहांगीराबाद की छत और दीवालों का प्लास्टर उखड़-उखड़ कर गिरने लगा था। इसमें कोई सुनवाई और कार्रवाई न होने पर शनिवार सुबह स्कूल खुलने के समय बच्चों के साथ अभिभावक भी स्कूल के बाहर पहुंच गए। इसके बाद स्कूल का ताला खोलने से मना कर दिया।

विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि छत की सरिया दिखती है और प्लास्टर गिरता है। किसी के चार बच्चे पढ़ते है और किसी के एक…वो कैसे गैर जिम्मेदार तरीके से बच्चों को मौत के मुंह में भी धकेल सकते हैं। प्रिंसिपल पुष्पा ने बताया स्कूल में 182 बच्चे है और दो शिक्षा मित्र है व दो सहायक अध्यापक हैं। एबीएसए सत्य प्रकाश ने बताया कि स्कूल के लिए बजट पास हो गया पुनःनिर्माण का कार्य शुरू होना बाकी रह गया है।

विज्ञापन

जर्जर स्कूल की छत से झड़ता प्लास्टर - फोटो : amar ujala

http://



बच्चों को सुरक्षित परिवेश देना प्राथमिकता

वर्तमान स्थितियों को देखते हुए विद्यालय में दो कमरे अभी बिल्कुल सुरक्षित है, जिसमें से एक में आंगनबाणी चलती है, जिसे यहां से शिफ्ट करके बच्चों की सुरक्षित रूप से बैठाल कर, तब तक  शिक्षा दी जाएगी। जब तक इसका पुनः निर्माण नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित परिवेश देना उनकी प्राथमिकता है, जिसका उन्होंने ध्यान रखते हुए उचित निर्देश कर दिए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें