फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो अप्रैल से गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक, बदले जाएंगे पुराने स्लीपर, 30 की स्पीड से गुजरेंगी ट्रेनें

Sat, 28 Mar 2026 10:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज गंगा रेल पुल के डाउन ट्रैक पर दो अप्रैल से मेगा ब्लॉक लेकर एच-बीम स्लीपर डाले जाएंगे। मरम्मत के चलते ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है, जिससे वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक की तैयारी शुरू, लखनऊ से आए 150 एचबीम स्लीपर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में रेल गंगा पुल के डाउन ट्रैक पर दो अप्रैल से मेगा ब्लॉक लेकर पुराने स्लीपर हटाकर एचबीम टाइप नए स्लीपर डाले जाने के कार्य कराया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गई हैं। शुक्लागंज और कानपुर छोर से काम शुरू कराने की तैयारी है। शुक्रवार को लखनऊ से तीन ट्रकों में 150 से अधिक एचबीम स्लीपर मंगाए गए, इन्हें डंपिंग प्वाइंट पर डंप किए गए हैं।

विज्ञापन

मालूम हो कि ब्रिटिश हुकूमत में बना रेल गंगा पुल का डाउन ट्रैक जर्जर हालात में है, जिसे सुधारने का कार्य किया जाना है। इसको लेकर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शुक्रवार को लखनऊ से 150 से अधिक एचबीम टाइप स्लीपर को तीन ट्रकों में भेजा गया। इस बार भी काम कानपुर छोर से शुरू होगा।

कॉशन लगाकर गाड़ियों को निकाला जा रहा
लेकिन स्लीपर इस बार शुक्लागंज छोर पर डंप न करते हुए कानपुर छोर पर डंप किया जा रहा। इसके लिए करीब 100 ट्रैक्टर ट्रॉली बालू पुल के शुरूआत में गिराते हुए मार्ग का समतलीकरण किया गया। शुक्लागंज छोर पर डाउन ट्रैक पर पड़े पुराने जर्जर स्लीपर हटाने और गिट्टी को हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके चलते 30 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन लगाकर एक्सप्रेस और अन्य गाड़ियों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

http://



सिग्नल न मिलने से खड़ी रही वंदेभारत एक्सप्रेस

कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को दोपहर 11:26 बजे रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। बताया गया कि आगे पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस को निकाला गया है, जिसके चलते सिग्नल नहीं दिया गया। करीब एक मिनट तक वंदेभारत स्टेशन पर खड़ी रही। 11:27 बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। वहीं लखनऊ से कानपुर को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी 20 मिनट तक रेलवे स्टेशन के अप रेल लाइन पर खड़ी रही। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें