इस दौरान उनकी पत्नी सपना ने उन्हें बाहर जाने से मना किया। बात न मानने पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद सपना ने गुस्से में डाई पी ली। परिजनों ने तुरंत महिला को हैलट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बिधनू इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।