नवीन पांडेय कानपुर में कर चुका काम
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रयागराज निवासी नवीन पांडेय कानपुर के नर्सिंगहोम में काम कर चुका है। उसकी शहर में ही रोहित तिवारी से मुलाकात हुई थी। दोनों पहले मरीजों को सरकारी अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कराने और उसके बदले में कमीशन लेने का कार्य करते थे। 2021 में रोहित दिल्ली चला गया, जबकि नवीन पांडेय कानपुर में ही रहकर कार्य करने लगा। शिवम अग्रवाल ने भी अपने बयान में यही जानकारी दी थी। उसने कहा था कि रोहित तिवारी के नवीन पांडेय पहले से कार्य कर रहा है। पुलिस नवीन पांडेय जहां जहां काम कर चुका है, वहां के नर्सिंगहोम संचालकों से जानकारी जुटा रही है।
किडनी ट्रांसप्लांट के चार आरोपियों की गर्लफ्रेंड का पता लगा है। उनसे जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को रुपयों के लेनदेन और खातों को संचालित करने में उन पर शक है। प्रेमिकाओं की भूमिका तलाशी जा रही है। - एमएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम