फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, कोल्ड डे की ओर बढ़ रहा मौसम, पढ़ें मौसम का अलर्ट

Mon, 01 Jan 2024 09:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, उत्तर प्रदेश से सटे पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर तेज हो गई है।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानुपर में पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। उत्तरी मैदानी इलाकों में रात और सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रहती है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। रात का पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 6.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इसमें अगले पांच दिनों में और कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन

धीरे-धीरे स्थिति कोल्ड डे की बनती जा रही है। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, उत्तर प्रदेश से सटे पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर तेज हो गई है।

दिन में धूप के बावजूद रात में कोहरा और धुंध के साथ हवा चलने से ठंड बढ़ जाती है। बताया कि शीतलहर की स्थिति तब और तेज हो जाएगी जब न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और दिन का पारा 15 के आसपास होगा। मौसम विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को गर्म कपड़े पहनने को कहा गया है।

साथ ही, कोहरे के लंबे समय तक संपर्क में रहने से बचने और मौसम संबंधी सलाह के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी जाती है। बुजुर्ग, बच्चे और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोग संवेदनशील होते हैं। उन्हें इस अवधि के दौरान अतिरिक्त देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

ये होता है कोल्ड डे
कोल्ड डे उस मौसम को कहते हैं, जब न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम हो और अधिकतम तामपान और न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री से कम का अंतर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें