इस तरह रहा कानपुर क्षेत्र के सबसे गर्म शहरों में पारा
- महोबा-44.2 डिग्री
- चित्रकूट व जालौन-43 डिग्री
- कानपुर-44.1 डिग्री
- बांदा 42.2 डिग्री
- पिछले वर्ष 12 जून का अधिकतम तापमान- 44.6 डिग्री सेल्सियस
सुबह से चल रही लू, चटक धूप बढ़ा रही तपिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले तीन सालों में यह परिवर्तन हुआ है, जो साल दर साल बढ़ती जा रही है। पिछले तीन साल में सुबह 10 से 11बजे के बीच के तापमान में करीब छह डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है।
उमस से नहीं मिलेगी राहत
तापमान में ज्यादातर बढ़ोतरी दोपहर 12 बजे से पहले ही हो जा रही है। पिछले दो दिनों से चढ़े तापमान के साथ लू के थपेड़े और उमस ने लोगों को बेहाल किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 जून के बाद ही हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बीच बदली छाए रहने की संभावना है, मगर उमस से राहत नहीं मिलेगी।
सोमवार को 44 डिग्री पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, जून में सबसे गर्म दिन सोमवार का रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने दिनचर्या में परिवर्तन किया है। दोपहर में जरूरत पर ही लोग निकल रहे हैं। सुबह शाम बाजार से लेकर अन्य जरूरी कामों को किया जा रहा है। यही वजह है कि सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा रहता है।