इस बार तीन दिन पहले आएगा मानसून
महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू होने का निर्धारित समय 28 जून है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार इसके करीब तीन दिन पहले 25 जून तक आने की संभावना बन रही है। इसकी वजह यह है कि दक्षिण भारत में मानसून की शुरुआत आमतौर पर एक जून को आता है, लेकिन इस बार 28 मई को आ सकता है।