मौसम विभाग ने दी ये सलाह
इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने के साथ तापमान, गर्मी और लू बढ़ने के आसार हैं। साथ ही, बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, दिन का तापमान अधिक और हवाओं की गति तेज रहने के आसार हैं। अतः किसानों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी की लहर से बचने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे के बीच खेतों पर कोई कार्य न करें। साथ ही, खडी़ फसलों में हल्की सिंचाई 7-8 दिन के अंतराल पर सायं काल के समय करें। पशुओं को सुबह-शाम नहलायें और 3-4 बार ताजा ठंड पानी पिलायें। गेहूं की फसलों की कटाई और मडाई के कार्य के लिए मौसम अनुकूल है।