फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम तेज करेगा विश्व हिंदू परिषद, बेटियों को निडर बनाने में जुटा परिषद

Sun, 29 Aug 2021 09:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर कानपुर प्रांत से जुड़े 21 जनपदों के कार्यकर्ताओं और संघ के स्वयंसेवकों ने हिंदुत्व को बढ़ावा देने और धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम तेज करने का संकल्प लिया। शनिवार को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विहिप अपने मूल्यों, विश्वासों और पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए सतत प्रयत्नशील रहेगा।
विज्ञापन


कहा गया कि श्रीरामजन्म भूमि, अमरनाथ यात्रा, रामसेतु, गंगा रक्षा, गो रक्षा, हिंदू मठ-मंदिरों की रक्षा और उसकी व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिंदू समाज को जागृत होना होगा। साथ ही धर्मांतरण, इस्लामी आतंकवाद, बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठाकर पूरी शक्ति के साथ विरोध भी होगा।

इसके लिए हिंदू धर्म के सभी संप्रदायों (धर्मों) के धर्माचार्यों को एक मंच पर लाया जाएगा। साथ ही हिंदू समाज की सेवा करने की प्रवृत्ति विकसित करने, सेवा परियोजनाओं की विस्तृत श्रृंखला की स्थापना भी जारी रहेगी। मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हिंदू समाज की बेटियों को निडर व सामर्थ्यवान बनाने के लिए दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति और बालकों को संस्कारित बनाने के लिए बजरंग दल निरंतर तत्पर है।
विज्ञापन


बताया कि विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना, प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय, प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम, सुजीत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें