सोमवार को फूल वाली गली अनवरगंज में बिल्डर राशिद सिद्दीकी की 93/195 व सूफियान बेग की 90/208 संख्या इमारत को केडीए ने सील कर दिया। केडीए के अफसरों का कहना है कि इन दोनों इमारतों का मानचित्र पास नहीं था। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूफियान व राशिद हयात के करीबी हैं। आशंका है कि हयात का भी पैसा इसमें लगा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।
वसी की इन इमारतों को दोबारा सील किया गया
केडीए ने जिन सील इमारतों में निर्माण कार्य होते पकड़ा है, उसमें 105/203, 88/248, 88/333 और 88/507 हैं। केडीए हाजी वसी व हयात से जुड़े और लोगों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर रहा है। चिन्हीकरण के बाद कार्रवाई होगी सूत्रों का कहना है कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाने की तैयारी है हालांकि अभी पुलिस, प्रशासन या केडीए के अफसर इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। धीरे-धीरे शिकंजा कसता जाएगा।