इस तरह रही पारे की रफ्तार
मार्च में एक दिन- 31 तारीख को 40 डिग्री सेल्सियस
अप्रैल में 23 दिन- 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
मई में 18 दिन -40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच
जून में अभी तक-42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच
स्रोत...सीएसए मौसम विज्ञान विभाग
तपिश और लू के थपेड़े कर रहे बेहाल
इन दिनों गर्मी चरम पर है। सूरज की किरणें सुबह से ही आग बरसा रही हैं। गर्म लू के थपेड़ों और तपती धरती लोगों को बेचैन कर रही है। उमस के कारण लोग बेहाल हैं। जिले में कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। जून की तपती दोपहरी में चलने वाले लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं।
भीषण गर्मी के कारण लोगों को न तो घरों में और न ही बाहर चैन मिल रहा है। घरों में लगे पंखे और कूलर भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलने वाली गर्म पछुआ हवा लोगों को झुलसा रही हैं। ऐसे में इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गर्मी से निजात के लिए अब हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है।